आगरालीक्स… आगरा के सेंट जोंस काॅलेज में युवोत्सव की धूम रही, छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ चढकर हिस्सा लिया। शुक्रवार को अंतिम दिन ऐलोक्यूशन में पोर्शिया प्रथम, पैश्नवी सिंह द्वितीय, व सोमेश भारद्वाज तृतीय रहे। कार्टून प्रतियोगिता में रिषा पाल प्रथम, शिवानी यादव द्वितीय, व मनिका सिंघल तृतीय रहीं। हिन्दी वाद-विवाद में आनन्द कुमार प्रथम, भावना सिकरवार द्वितीय, अखिल कुमार चैधरी तृतीय रहे। संगीत गायन में (भारतीय एकल गायन) में प्रेरणा मिश्रा प्रथम, रूनित मजीद द्वितीय, पीयूष श्रीवास्तव तृतीय रहे। (एकल पाश्चात्य गायन) रूनित मजीद प्रथम, सिल्वियो आॅल्विन द्वितीय रहे। डूइट में एलेक्स ओर रूनित प्रथम, स्टीव और तहरीन द्वितीय, गौरव सिंह और केबिन टाॅमस तृतीय रहे। पाश्चात्य समूह- प्रथम स्थान सिल्वियो एलैक्स, रूनित और स्टीव, द्वितीय सिमरन, साक्षी, नीरज, अनिका, ट्यूबा रहे।
कार्यक्रम में आये सभी निर्णायकों के प्रति काॅलेज के प्राचार्य प्रो0 पी0ई0 जोज़फ ने धन्यवाद दिया। पूरे यूवोत्सव को सम्पन्न कराने में जिन शिक्षकों का विशेष योगदान रहा उनमें डा0 हेमन्त कुलश्रेष्ठ, डा0 मधुरिमा शर्मा, डा0 विन्नी जैन, डा0 सूजन वर्गीज, डा0 एस0पी0 सिंह, डा0 मन्जुला आर0 थाॅमस, डा0 पी0ए0 जाॅय, डा0 वी0यू0 विश्नोई, डा0 ए0जे0 चैहान, आदि रहे। प्रतियागिताओं केे पुरस्कार दिसम्बर में होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किये जायेंगे।
Leave a comment