आगरालीक्स…आगरा में आटो चालक की सिर में गोली मारकर हत्या. आटो में मिला खून से सना शव…
आगरा में मंगलवार आधी रात को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. शाहगंज के वायु विहार इलाके में एक आटो चालक की सिर में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. आटो चालक का शव आटो में खून से सना हुआ मिला. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी. परिजनों ने बताया कि रात 9 बजे बेटे से बात हुई थी, आटो चालक ने घर आने की बात कही लेकिन बाद में हत्या की सूचना पुलिस से मिली.

ये है पूरा मामला
बिचपुरी में 50 वर्षीय हरिओम उर्फ कलुआ आटो चालक रहते थे. वह किराये पर आटो चलववाते थे. परिजनों के अनुसार मंगलवार को वह आटो लेकर हर रोज की तरह गए थे. रात को घर आ जाया करते थे. मंगलवार रात साढ़े आठ बजे वह बिचपुरी रेलवे स्टेशन से बोदला के लिए एक सवारी लेकर गए थे, इसके बाद रात 9 बजे के बाद फोन पर बच्चों से बात हुई थी. उन्होंने कहा कि वह रास्ते में है और घर आ रहा है लेकिन इसके बाद वो घर नहीं लौटे. परिजन लगातार उन्हें फोन करते रहे लेकिन रिसीव नहीं हुआ.
इधर वायु विहार में देर रात जब लोगों ने आटो चालक हरिओम का शव आटो में खून से सना देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इधर बाद में दोबारा परिजनों का फोन आया तो पुलिस ने फोन रिसीव किया और घटना की जानकारी परिजनों को दी. पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है. मृतक की जेब में कुछ पैसे भी मिले हैं. परिजनों सहित अन्य आटो चालकों से भी पूछताछ की जा रही है.