लखनऊलीक्स… रायबरेली में घने कोहरे में सड़क के सहारे दुकान पर चाय पी रहे लोगों को बेकाबू डंपर ने रौंदा। छह लोगों की मौत।
बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसा, डंपर नहर में पलटा
रायबरेली के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर खगियाखेड़ा गांव के समीप एक गुमटी के पास आज सुबह कुछ लोग चाय पी रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे में दिखाई न देने की वजह से एक डंपर वहां बैठे लोगों को रौंदते हुए, गुमटी और पुलिया तोड़कर नहर में जा गिरा।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया
इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई। मृतक आसपास के गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। डंपर बछरावां से लालगंज जा रहा था।