आगरालीक्स… आगरा में नये साल पर फिल्म इंडस्ट्रीज की कल (शुक्रवार) को रिलीज होने वाली पांच फिल्मों में से दो फिल्में देखने मिलेंगी। कुत्ते और लकड़बग्घे की चर्चा।

हिंदी, अंग्रेजी औऱ साउथ की फिल्मों में होगी टक्कर
नए साल की शुरुआत होते ही फिल्म इंडस्ट्री अपनी नई फिल्मों को थियेटर में लाने के लिए तैयार है। इस शुक्रवार यानी 13 जनवरी- 2023 को थियेटर में हिंदी, अंग्रेजी, साउथ की पांच फिल्मे रिलीज हो रही हैं। रिलीज होने वाली फिल्में हैं कुत्ते, लकड़बग्घा, वरिसू और अभिनेता चिरंजीवी की वाल्टेयर वीरय्या आदि।
संजय, श्री, मेहर में दिखाई देगी कुत्ते

आगरा सिनेमा एक्जीवीटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गर्ग ने बताया कि फिल्म कुत्ते संजय सिनेमा, श्री टाकीज और मेहर सिनेमा में दिखाई जाएगी।
चिरंजीवी की वाल्टेयर वीरय्या पन्ना और चित्रा में
फिल्म वाल्टेयर वीरय्या पन्ना पैलेस और चित्रा सिनेमा में दिखाई जाएगी।
इस बार फिल्मों के नाम अजूबे पर काम दमदार
वर्ष-2023 में फिल्मों के नाम बहुत ही अलग दिखाई दे रहे हैं लेकिन बताया जा रहा है की फिल्म बहुत ही रोचक और दमदार साबित होने वाली है।
कुत्ते की यह है कहानी
फिल्म कुत्ते को विशाल भारद्वाज के बेटे के निर्देशन में बनाया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म कुत्ते के टीजर पर पब्लिक का रिस्पॉन्स पॉजिटिव दिखाई दिया।
लकड़बग्घाः बेजुबान जानवरों पर फोकस
दूसरी शानदार फिल्म लकड़बग्घा में अंशुमन झा, रिद्धि डोगरा और मिलिंद सोमन अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म ‘लकड़बग्घा’ एक ऐसे ही श्वानप्रेमी अर्जुन बख्शी की कहानी है। उसका मानना है कि बेजुबान जानवरों की रक्षा करनी चाहिए। एक दिन जब उसका एक पालतू कुत्ता गायब हो जाता है, तो उसकी खोज में वह कुत्तों की तस्करी करने वाले गिरोह तक पहुंच जाता है।