Wednesday , 22 July 2026
Home एटा Suspicious death of married woman who did love marriage in Etah…#etahnews
एटाटॉप न्यूज़

Suspicious death of married woman who did love marriage in Etah…#etahnews

226

आगरालीक्स…एटा में लव मैरिज करने वाली विवाहिता की संदिग्ध मौत. ससुरालियों ने 20 घंटे तक शव को कमरे में बंद रखा..परिजनों का आरोप—हत्या की गई

यूपी के एटा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां लव मैरिज करने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है. शव को 20 घंटे तक कमरे में बंद रखा. मायकेवाले पहुंचे तो उन्हें धमकाकर भगा दिया. ससुरालियों द्वारा शव को रात के समय जलाने की योजना था लेकिन मायके वालों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कर दी जिसके बाद रात को 11 बजे पुलिस के पहुंचने के बाद युवती का शव मिल सका. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ये है पूरा मामला
मामला एटा के थाना जसरथपुर थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव का है. यहां प्रवीन कुमार रहता है और इसी गांव की रहने वाली थी सरिता. बताया जाता है कि एक साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर लरी थी. मृतकों के परिजनों के अनुसार सरिता की यह दूसरी शादी थी. उसकी पहली शादी तीन साल पहले फिरोजाबाद में हुई थी लेकिन ससुरालियों द्वारा परेशान किया जाने लगा जिसके बाद वह एक महीने मायके में रही. इस दौरान गांव के ही प्रवीन कुमार से उसके प्रेम संबंध हो गए और एक साल पहले दोनों ने मर्जी से शादी कर ली.

शादी के बाद प्रवीन सरिता को लेकर नोएडा चला गया. आरोप है कि प्रवीन ने नोएडा में सरिता को काफी प्रताड़ित किया और वहां उसकी हत्या करने का प्रयास किया लेकिन वह बच गई. नोएडा में उसका करीब 15 दिन इलाज भी चला. बाद में प्रवीन सरिता को मायके छोड़ गया. दोनों के बीच विवाद होने पर वारदात से तीन दिन पहले पंचायत हुई और प्रवीन सरिता को अपने घर ले गया.

बुधवार सुबह सात बजे परिजनों को जानकारी हुई कि रात को सरिता की मौत हो गई है. इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी. आरोपियों ने पुलिस के साथ साठगांठ कर ली थी. आरोप है कि रात के समय शव को जलाने की योजना थी और इस दौरान उन्होंने सरिता के शव को कमरे में बंद रखा. इधर परिजनों ने थकहारकर इसकी जानकारी सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके दी जिसके बाद रात 11 बजे पुलिस ने पहुंचकर शव को कमरे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि युवती की मौत बीमारी से होना बताया गया है. आरोपों की जांच की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!