नईदिल्लीलीक्स… शिरडी जा रही श्रद्धालुओं की एक बस की आज सुबह नासिक में ट्रक से भिड़ंत। हादसे में 10 लोगों की मौत। मरने वालों में सात महिलाएं।
नासिक जिले में आज सुबह हुआ हादसा

अंबरनाथ से करीब 15 बसें शिरडी के दर्शन को जा रही थीं। एक बस में करीब 50 लोग सवार थे। बसे महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर-शिरडी हाईवे के पाथरे गांव के पास पहुंची तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
मृतकों में दो बच्चे भी शामिल
हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे भी शामिल हैं।
कई गंभीर, मृतकों की संख्या बढ़ने का अऩुमान
घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।