नईदिल्लीलीक्स…उत्तराखंड सरकार का जोशीमठ के लिए राहत पैकेज का ऐलान। रोजाना 950 रुपये, मनरेगा में मिलेगा काम, बिजली का बिल माफ।
कैंप में रहने वालों मिलेंगी नगदी

लोगों को इस आपदा के कारण अपने घर छोड़कर कैम्प में रहना पड़ रहा है, उनको हर दिन 950 रुपये दिए जाएंगे। इस राशि से वे अपनी पसंद की जगह पर रह पाएंगे।
परिवार के दो सदस्यों को मनरेगा में काम
हर परिवार के दो सदस्यों को मनरेगा के हिसाब से काम किया जाएगा और इसके ऐवज में उन्हें हर दिन 450 रुपए मिलेंगे।
छह महीने बिजली का बिल माफ
छह महीने तक बिजली का बिल माफ कर दिया गया है। जिन परिवारों के साथ पशु हैं, उन्हें 15,000 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। सहकारी बैंकों से जिन लोगों ने लोन लिया है, उन्हें एक साल तक किस्त नहीं भरना होगी।
कैबिनेट की बैठक में लिया निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रभावित परिवारों के रहने के लिए तीन स्थान चिन्हित किए गए हैं। यह इन लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है।