आगरालीक्स…आगरा में आज तेज धूप निकली लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहीं. मौसम के करवट बदलने के आसार. कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट. जानिए मौसम का अपडेट
आगरा में आज दिन का मौसम काफी अच्छा रहा. सुबह से ही सूर्यदेव निकल आए. गुनगुनी धूप दिन निकलने के साथ ही तेज होती गई. ऐसे में लोगों को धूप के कारण ठंड से काफी राहत मिली लेकिन ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी है. दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाएं चलती रहीं. शनिवार—रविवार रात को भी ठंडी हवाओं के कारण तापमान तेजी से कम हुआ. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान एक बार फिर से 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. शनिवार—रविवार रात को आगरा का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में मौसम करवट बदल सकता है. सोमवार को कोहरा छाने और कोल्ड डे कंडीशन बनने के आसार हैं. न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है जबकि अधिकतम तापमान भी नीचे आ सकता है. इसके अलावा पूरे सप्ताह 21 जनवरी तक ठंडी हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा जिसके कारण तापमान ठंड बनी रहेगी.