आगरालीक्स…आगरा में कल से स्कूल खुलेंगे या नहीं?
आगरा में सोमवार से स्कूल खुलेंगे या नहीं. रविवार को पूरे दिन पेरेंट्स, बच्चे और स्कूल मैनेजमेंट को नए आर्डर आने का इंतजार रहा लेकिन अगर—मगर के बीच रात 9 बजे तक आगरा प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया. ऐसे में स्कूल मैनेजमेंट ने सोमवार से स्कूल खुलने और बच्चों को निर्धारित समय पर स्कूल भेजने के मैसेज पेरेंट्स को भेजना शुरू कर दिए हैं. प्रशासन द्वारा 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे. आज 15 जनवरी को संडे रहा, लेकिन रविवार रात 9 बजे तक स्कूल बंद रखने का कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया. ऐसे में सोमवार 16 जनवरी से आगरा में स्कूल खुलने के मैसेज स्कूलों ने पेरेंट्स को भेजना शुरू कर दिया.


नोट : यह जानकारी रविवार रात 9 बजे तक की है..अगर स्कूल से संबंधित कोई आदेश इसके बाद आता है तो आगरालीक्स द्वारा इसे तुरंत अपडेट किया जाएगा
जानिए क्या कहता है मौसम
आगरा में आज दिन का मौसम काफी अच्छा रहा. सुबह से ही सूर्यदेव निकल आए. गुनगुनी धूप दिन निकलने के साथ ही तेज होती गई. ऐसे में लोगों को धूप के कारण ठंड से काफी राहत मिली लेकिन ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी है. दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाएं चलती रहीं. शनिवार—रविवार रात को भी ठंडी हवाओं के कारण तापमान तेजी से कम हुआ. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान एक बार फिर से 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. शनिवार—रविवार रात को आगरा का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में मौसम करवट बदल सकता है. सोमवार को कोहरा छाने और कोल्ड डे कंडीशन बनने के आसार हैं. न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है जबकि अधिकतम तापमान भी नीचे आ सकता है. इसके अलावा पूरे सप्ताह 21 जनवरी तक ठंडी हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा जिसके कारण तापमान ठंड बनी रहेगी.
| 16-Jan | 3.0 | 16.0 | Shallow Fog | |
| 17-Jan | 3.0 | 15.0 | Cold Wave | |
| 18-Jan | 4.0 | 15.0 | Cold Wave | |
| 19-Jan | 5.0 | 16.0 | Cold Wave | |
| 20-Jan | 6.0 | 17.0 | Cold Wave | |
| 21-Jan | 7.0 | 18.0 | Cold Wave |