आगरालीक्स…स्टेशन पर नहीं रुकी ट्रेन तो चलती ट्रेन से कूदा युवक. दोनों पैर कटे..
आगरा रीजन के मथुरा जंक्शन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां जंक्शन पर चलती ट्रेन में से एक युवक नीचे कूद गया जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनेां पैर कट गए. मौके पर पहुंची आरपीएफ व रेलवे चिकित्सक की टीम ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.

ये है पूरा मामला
घायल युवक का नाम सलमी पुत्र फरमूद बताया गया है और वह मुरादाबाद का रहने वाला है. बताया जाता है कि उसे आगरा में उतरना था लेकिन ट्रेन आगरा नहीं रुकी तो उसने सोचा कि वह मथुरा में उतर जाएगा लेकिन यहां भी ट्रेन नहीं रुकी तो इस पर वह चलती ट्रेन से कूद गया लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए. जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.