आगरालीक्स… आगरा टीलों का शहर है। टीलों पर बसे मोहल्लों का अपना अलग इतिहास है। सुर्खियों में आए टीला माईथान की भी है रोचक दास्तान है। रवीना टंडन का घर पर टीला माईथान में।

आगरा में टीलों पर बसे हैं कई पुराने मोहल्ले
आगरा में टीलों पर कई मोहल्ले बसे हुए हैं, जिसमे प्रमुख रूप से टीला माईथान, टीला गोकुलपुरा, टीला नंदराम, टीला नाई की मंडी शामिल है, जिनकी सबकी अलग दास्तान है।
टीला माईथान एक मिनी शहर से कम नहीं
टीले पर बसा टीला माईथान एक मोहल्ला न होकर एक मिनी शहर है। टीला माईथान सिख समाज के लोगों का प्रमुख स्थान है, यहां सिख समाज के प्रथम गुरु नानक देव और नवें गुरु तेग बहादुर के चरणों से पवित्र हो चुका है।
संकरी गलियां भूलभुल्लैया से कम नहीं
टीला माईथान आबादी के लिहाज से टीलों पर बसा सबसे बड़ा मोहल्ला है, इसकी संकरी और बड़ी गलियां सिटी स्टेशन, घटिया आजम खां, फुलट्टी बाजार, पाय चौकी आदि क्षेत्र में खुलती हैं। इसमें घुसने के बाद गलियों में लोग भटक भी जाते हैं।
रवीना टंडन के पिता रवि टंडन भी यहीं के थे
फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता रवि टंडन भी टीला माईथान के रहने वाले थे। इन्होंने फिल्मी दुनिया में कई फिल्मों का निर्माण किया था।
टीला गोकुलपुरा का भी है प्राचीन इतिहास
टीला गोकुलपुरा भी पुराने टीलों में से हैं। इसके सहारे ऐतिहासिक महत्व का कंसगेट भी है, जिसके चारों ओर टीला गोकुलपुरा बसा हुआ है। साथ ही अशोक नगर का काफी बड़ा हिस्सा भी टीलों पर बसा है।