नईदिल्लीलीक्स …सीए मई जून 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2023 है।

इंस्टीटयूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ने सीए मई जून 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के आनलाइन आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2023 है, इसके बाद विलंब शुल्क के साथ तीन मार्च तक आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे।