आगरालीक्स…आगरा में आज सुबह गैस गीजर फटने से मकान की छत उड़ी। दंपति और बेटी घायल। मकान के मलबे से तीनों को बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती।

दरगाह कमाल खां क्षेत्र में हादसा
हादसा थाना शाहगंज के कमाल खां दरगाह के पास एक मकान में हुआ। इस मकान में करीम(28वर्ष) अपनी पत्नी गजाला और बेटी गजाला के साथ रहते हैं। बताया गया है कि आज सुबह छह बजे के करीब गजाला ने उठकर गैस गीजर ऑन करने के बाद रसोई में चाय बनाने चली गई।
पूरा मकान हुआ क्षतिग्रस्त
कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ मकान की छत उड़ गई और पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
मलबे से तीनों को बाहर निकाला
धमाके की आवाज सुनकर पास में ही रहने वाले उनके भाई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलो को बाहर निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया है।