आगरालीक्स…आगरा में तेज धूप ने लोगों के उतारे गर्म कपड़े. सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हुआ तापमान. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में आज दिन में पड़ी धूप ने लोगों के गर्म कपड़े उतरवा दिए. धूप का तेज इतना अधिक था कि लोगों को धूप सहन नहीं हो रही थी. दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा का तापमान आने वाले सप्ताह तक ऐसा ही रहने की संभावना है. धुंध छा सकती है. 9 फरवरी से इसके आसार हैं.