आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि छात्र संघ चुनाव के लिए आज नामांकन होगा, आपसी टकराव को देखते हुए पुलिस पफोर्स तैनात रहेगा, आईकार्ड से ही प्रवेश मिलेगा, छात्र नेता नहीं खुस सकेंगे।
अंबेडकर विवि में सोमवार दोपहर 12 से दो बजे तक खंदारी परिसर स्थित आइबीएस में नामांकन होगा। जिन छात्रों के पास आइडी कार्ड होगा, उन्हें ही खंदारी परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस स्थित खंदारी परिसर मुख्य गेट से ही प्रवेश और निकासी होगी। पुलिस फोर्स के साथ शिक्षक भी तैनात रहेंगे। वहीं, अभाविप, एनएसयूआइ और सपा छात्र सभा के अधिकांश पदाधिकारी विवि के छात्र नहीं हैं। ऐसे में इन्हें खंदारी परिसर के मुख्य गेट पर ही रोक दिया जाएगा। एक प्रत्याशी को दो प्रस्तावक और दो अनुमोदक लेकर आने होंगे। सभी पदों के लिए प्रत्याशी और प्रस्तावक व अनुमोदक मिलना छात्र संगठनों के लिए मुश्किल हो गया है। स्नातक के 22 साल, स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 23 साल, स्नातक के बाद डिप्लोमा कर रहे छात्रों के लिए 24 साल। परास्नातक के लिए 25 साल, एमफिल के लिए 28 साल, शोधार्थियों के लिए आयु सीमा 30 साल है।
इन पदों के लिए होगा चुनाव
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, पुस्तकालय सचिव और सभी संकाय के प्रतिनिधि।
चुनाव कार्यक्रम
– नामांकन की तिथि – सात नवंबर 12 से दो बजे तक, दोपहर तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच
-नाम वापसी – आठ नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।
– प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची का प्रकाशन – आठ नवंबर दोपहर एक बजे।
मतदान की तिथि – 12 नवंबर सुबह नौ से दोपहर 12.30 बजे तक
मतगणना – 12 नवंबर दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगी।
परिणाम की घोषणा – 12 नवंबर को मतगणना समाप्त होने के बाद।
Leave a comment