आगरालीक्स ….आगरा के एक अपार्टमेंट में पालतू जर्मन शेफर्ड डॉगी को लेकर विवाद, मारपीट। पुलिस कर रही जांच।

आगरा के नार्थ विजय नगर कॉलोनी स्थित आशीर्वाद रेजीडेंसी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा थाना हरीपर्वत में तहरीर दी गई है। इसमें आरोप लगाए हैं कि रेजीडेंसी में एक फ्लैट में रह रहे परिवार के पास जर्मन शेफर्ड डॉगी है। तहरीर में आरोप लगाए हैं कि डॉगी आक्रामक है और काट लेता है, कई लोगों पर हमला भी कर चुका है। डॉगी के मालिक से शिकायत की लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
कर्मचारी को डॉगी ने काटा
आरोप है कि चार फरवरी को रेजीडेंसी में रहने वाले नितिन जैन का कर्मचारी सुरेश आया था, उस पर डॉगी ने हमला बोल दिया। डॉगी के मालिक से शिकायत की तो लोगों से अभद्रता कर दी। इस मामले में थाना हरीपर्वत में रेजीडैंसी में रहने वाले लोगों ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी हरीपर्वत अरविंद कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।