आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर 12 किमी. तक कार से घसीटा गया शव निकला बीकॉम छात्र का…
मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट टोल प्लाजा पर कार टोल के लिए रुकी, कार के पीछे बाले हिस्से में शव फंसा हुआ था, सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ गई। कार से शव को निकाला गया, शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और चेहरा ही बचा था। शव की शिनाख्त एक स्टूडेंट के रूप में हुई है। मृतक का नाम रिजपाल था और वह इटावा के गांव उरैंग का रहने वाला था। परिजनों को उसकी मौत की सूचना मंगलवार शाम को 4 बजे हुई। रिजपाल के भाई शिशुपाल ने बताया कि अगले महीने से उसकी परीक्षा थी. घर की स्थिति अच्छी न होने के कारण वह डढ़ साल से गुरुग्राम में ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी में कैंटर चला रहा था। लेकिन इसके साथ ही वह अपनी पढ़ाई भी कर रहा था. सोमवार रात को वह घर से निकला था।.

12 किलोमीटर तक घसीटता हुआ गया शव
कार में शव फंसा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कार चला रहे युवक वीरेंद्र ने बताया कि वह मूल रूप से बाह आगरा का रहने वाला है और अब दिल्ली में रह रहा है वह शमसाबाद में शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आया था और रात में शमसाबाद से दिल्ली के लिए कार से निकला था। उसे पता ही नहीं चला कि कार में कब शव फंस गया। पुलिस को माइल स्टोन 106 पर म्रतक के जूते मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में शव फंसने के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए गया।