आगरालीक्स ….आगरा में आज दिन में गर्मी महसूस होगी लेकिन कल से मौसम बदल जाएगा। तेज हवा चलेगी।

आगरा में शुक्रवार सुबह कुछ देर के बाद बादल छाने के साथ ठंडी हवा चली। दोपहर में धूप निकलेगी, तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। धूप में गर्मी महसूस होगी।
कल से तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 11 फरवरी से मौसम बदल जाएगा। दिन में तेज हवा चलेगी, इससे तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच जाएगा। जबकि अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
10-Feb 16.0 31.0 Shallow Fog
11-Feb 10.0 29.0 Strong surface winds during day time
12-Feb 7.0 25.0 Strong surface winds during day time
13-Feb 10.0 25.0 Strong surface winds during day time
14-Feb 11.0 26.0 Fog or Mist
15-Feb 11.0 26.0 Fog or Mist