Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Good News: See the beauty of Agra with family and friends…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good News: See the beauty of Agra with family and friends…#agranews

294

आगरालीक्स…आगरा की ऐसी खूबसूरती देख आइए. क्या पता फिर मौका मिले न मिले. फैमिली—दोस्तों के साथ बनाएं प्लान. जानिए क्या—क्या देख सकते हैं…

जी20 डेलीगेशन के लिए ही सही लेकिन आगरा इस समय एक अलग ही रूप में है. वीवीआईपी रूट के नजारे तो देखने दिखाने लायक हैं. खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजनगरी तक और शिल्पग्राम से लेकर ताजमहल और आगरा किला तक आगरा इस समय अलौकिक सुंदरता में डूबा हुआ है. दीवारों पर जहां खुबसूरत पेंटिंग्स की गई हैं तो चौराहों पर फुब्बारों के नजारे हैं.

जिन लोगों ने आगरा की इस अलौकिक सुंदरता को फोटोज और वीडियोज के जरिए देखा है, उनके मन में भी इसको देखने की इच्छा हो रही हैं. खासकर युवाओं में तो इसको लेकर क्रेज बना हुआ है. आज संडे को सुबह से ही यहां लोग काफी संख्या में पहुंंचे. ऐसे में अगर आप भी आगरा की इस सुंदरता को निहारना और देखना चाहते हैं तो देख आज—कल में देख आइए. जी20 देशों का प्रतिनिधिमंडल कल आगरा से चला जाएगा ऐसे में क्या पता ऐसी सुंदरता देखने का मौका फिर मिले या नहीं.

जानिए क्या—क्या देखने जा सकते हैं
खेरिया एयरपोर्ट का नजारा. आगरा कैंट के पास का नजारा, फूल सैयद चौराहा, आगरा मेट्रो का रूट, मेट्रो स्टेशन, आई लव आगरा प्वाइंट, शिल्पग्राम और ताजमहल.

आगरा चौपाटी है बहुत खास
अगर आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए स्थानों के अलावा आप आगरा जोनल पार्क के पास ताजनगरी फेस 2 में बनी आगरा चौपाटी देखने के लिए जरूर जाएं. इसकी एंट्री फीस 10 रुपये करीब है, लेकिन यहां आप आगरा को एक अनोखे स्वरूप में ही पाएंगे. आगरा चौपाटी में एंट्री से लेकर पर्यटकों के लिए कई चीजें हैं जिनमें आप फोटो भी करा सकते हैं. यही नहीं चौपाटी में आप देश के विभिन्न् राज्यों की स्पेशल डिशेस का भी आनंद उठा सकते हैं.

Agra Chaupatti
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

error: Content is protected !!