आगरालीक्स…आगरा की दीप्ति शर्मा को WPL के लिए 2.60 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा. घर में परिजनों ने लाइव देखा आक्शन, मिठाई बांटी. देखें वीडियो
दुनिया की टॉप आलराउंडर में शामिल भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम और आगरा की दीप्ति शर्मा को पहली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. यूपी वॉरियर्स ने बोली लगाकर दीप्ति शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया. दीप्ति शर्मा इस समय टॉप खिलाड़ियों में शामिल हैं और विमेंस प्रीमियर लीग के लिए करोड़ों में लगी उनकी बोली उनकी महत्ता को परिभाषित भी करती हे.
पहली विमेंस प्रीमियर लीग के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी लगाई गई. मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चले इस आक्शन में भारत की सलामी बल्लोबाज स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं. उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करेाड़ रुपये में खरीदा. इनके अलावा एश्ले गार्डनर और नेटली सीवर ब्रंट भी 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि में बिकीं. पहला विमेंस प्रीमियर लीग 4 से 24 मार्च के बीच खेला जाएगा.
Smriti Mandhana 3.4 Crore (RCB)
Deepti Sharma 2.6 Crore (UPW)
Jemimah Rodrigues 2.2 Crore (DC)
Shafali Verma 2 Crore (DC)
Richa Ghosh 1.9 Crore (RCB)
Pooja Vastrakar 1.9 Crore (MI)
Harmanpreet Kaur 1.8 Crore (MI)