आगरालीक्स….. इंटरनेशनल क्रिकेट में आगरा का दबदबा, आलराउंडर दीप्ति शर्मा 100 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी, दूसरे नंबर पर आगरा की ही पूनम यादव हैं, उन्होंने 98 विकेट लिए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में दीपक चाहर, राहुल चाहर के बाद वूमेन इंडियन क्रिकेट में आगरा का दबदबा है। आलराउंडर दीप्ति शर्मा वे दक्षिण अफ्रीका में चल रहे टी 20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट लिए, तीन विकेट लेकर वे 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं।
पूनम यादव के 98 विकेट
अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में आगरा की ही पूनम यादव के 98 विकेट थे, दीप्ति शर्मा ने पूनम यादव का रिकार्ड तोड़ा और नया रिकॉर्ड बना लिया। यह आगरा के लिए बड़ी उपलब्धि है।