आगरालीक्स …आगरा के एक बड़े हॉस्पिटल में मरीज को डिस्चार्ज और अधिक बिल को लेकर विवाद, बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में हॉस्पिटल के कर्मचारियों पर मुकदमा।

अलीगढ़ के टप्पल निवासी पीएसी जवान रवेंद्र सिंह की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर श्री कृष्णा हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना कॉलोनी में भर्ती कराया, 15 फरवरी को तबीयत में सुधार होने पर डिस्चार्ज करने के लिए कहा। आरोप है कि डिस्चार्ज करने की कहने के बाद भी कर्मचारियों ने छुटटी नहीं की, वे बार बार डिस्चार्ज करने के लिए कहते रहे और कर्मचारी कुछ देर इंतजार करने की कहकर लौटाते रहे। इसे लेकर विवाद हो गया, आरोप है कि हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने अभद्रता की, जब रविंद्र ने बताया कि वह पुलिस में है तो उसे खींचकर कमरे में ले गए। सिर दीवार पर मार दिया, उन्होंने थाना एत्मादउददौला में तहरीर दी। पांच छह कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
अधिक बिल को लेकर हुआ विवाद
एसीपी छत्ता का कहना है कि जांच में सामने आया है कि हॉस्पिटल का बिल ज्यादा बनाने पर विवाद हुआ था, हॉस्पिटल स्टाफ और सिपाही के बीच समझौता हो गया है। अभी जांच कराई जा रही है।