आगरालीक्स…आगरा में डंपर और कार का भीषण एक्सीडेंट. टीचर की मौत. कार के उड़ गए परखच्चे.
आगरा में बुधवार दोपहर को ग्वालियर रोड पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक डंपर ने कार को बुरी तरह से टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार टीचर की मौके पर ही मौत हो गई. डंपर चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया है. सूचना पर पुलिस पहुंची तो कार में मृतक का शव बुरी तरह से फंसा हुआ था. किसी तरह शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक की पहचान 51 वर्षीय भूपेंद्र निवासी सिकंदरा के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.
भूपेंद्र खेरागढ़ स्थित प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक थे. बुधवार को छुट्टी होने के बाद वह अपनी कार को ड्राइवर का घर लौट रहे थे. थाना मलपुरा क्षेत्र में ग्वालियर हाइवे पर इनकी कार को सामने से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और भूपेंद्र उसमें बुरी तरह से घायल होकर फंस गए. सिर में चोर आने पर थोड़ी देर में ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इधर डपंर चालक आगे करीब 500 मीटर दूर डंपर छोड़कर भाग निकला. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे भूपेंद्र के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है.