आगरालीक्स… आगरा में टेंट गोदाम और इवेंट केंपनी के टेंट में लगी भीषण आग।
आगरा के बल्केश्वर के किशन नगर में श्रीराम टेंट हाउस का गोदाम है इसी परिसर में एक इवेंट कंपनी भी है। इवेंट कंपनी के कार्यक्रम के चलते टेंट लगा हुआ था। बुधवार को टेंट हाउस के गोदाम में लाग गई गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गईं। कुछ ही देर में पूरे परिसर में आग फैल गई, इवेंट कंपनी के टेंट तक आग की लपटें पहुंच गईं।
टेंट गोदाम में आग की लपटें बेकाबू होने पर आस पास के मकानों में रहने वाले लोग भी बाहर निकल आए। उन्होंने आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन आग की लपटें तेज होती गईं। आग की लपटें बेकाबू होने पर दमकल कर्मी भी आ गए उन्होंने आग पर बमुश्किल काबू पाया।