आगरालीक्स …आगरा में 48 घंटे बाद ताजमहोत्सव का आगाज, एक मार्च तक शिल्पग्राम में ताजमहोत्सव का आयोजन। एंट्री टिकट से लेकर कार्यक्रम जानें.

ताजमहोत्सव 2023 का आयोजन 20 फरवरी से एक मार्च तक शिल्पग्राम में होगा, इसके साथ ही सूरसदन और सदर में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन सिंगर अमित सिंह प्रस्तुति देंगे तो समापन सिंगर हर्षदीप कौर की प्रस्तुति से होगा।
50 रुपये एंट्री टिकट
ताजमहोत्सव की एंट्री टिकट 50 रुपये रखी गई है लेकिन किसी स्कूल के 100 छात्र आते हैं तो उनसे 500 रुपये एंट्री फीस ली जाएगी। ताजमहल देखने जा रहे पर्यटकों को अलग से टिकट नहीं लेनी होगी। ताजमहल की टिकट पर ताजमहोत्सव में जा सकेंगे।
ताजमहोत्सव 2023 के तहत होने वाले कार्यक्रम
20 फरवरी बॉलीवुड नाइट गायक अमित सिंह
21 फरवरी क्लसिकल डांस
22 फरवरी इंडियन ओशियन बैंड
23 फरवरी वारसी ब्रदर्स हैदराबाद
24 फरवरी साधे बैंड
25 फरवरी इंडियन आइडल फेम पवन दीप राजन और अरुणिता
26 फरवरी लोक न्रत्य
27 फरवरी पाश्र्व गायिका मैथली ठाकुर
28 फरवरी एके खान मामे खान लोक गायक राजस्थान
एक मार्च समापन हर्षदीप कौर मेगा नाइट
सूरसदन में कार्यक्रम
25 फरवरी कवि सम्मेलन
26 फरवरी मुशायरा