नईदिल्लीलीक्स… दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एलन मस्क ने भारत में अपना ट्विटर कार्यालय बंद किए।
मुंबई और दिल्ली कार्यालय बंद किए

एलन मस्क ट्विटर को खऱीदने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वह ट्विटर को लेकर आए दिन कुछ न कुछ ट्वीट करते रहते हैं। मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार एलन मस्क ने अब भारत में ट्विटर के तीन में से दो कार्यालय बंद कर दिए है। इसमें मुंबई और दिल्ली के कार्यालय शामिल हैं, जबकि बेंगलुरु में स्थित कार्यालय संचालित रहेगा।
कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश
उन्होंने दिल्ली और मुंबई के ट्विटर के कार्यालय बंद करने के बाद सभी को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए हैं।
भारत में 90 फीसदी कर्मियों की छंटनी हो चुकी है
उल्लेखनीय है कि एलन मस्क ने सबसे पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को हटाया था। इसके बाद भारत के 90 प्रतिशत कर्मचारियों को हटा दिया था।
कुत्ते को बना दिया था ट्विटर का सीईओ
वहीं अभी हाल ही में अपने पेट डॉग फ्लोकी को ट्विटर का सीईओ बनाते हुए कुर्सी पर बैठा दिया था, जिस पर सीईओ लिखा हुआ था।