आगरालीक्स…आगरा में सनसनीखेज वारदात. पत्नी की हत्या कर पति ने टिनशेड में जलाई लाश. अस्थियां भी यमुना में बहा दी. फिर पहुंचा पुलिस के पास—बोला पत्नी गायब हो गई है….हत्या कैसे खुली..जानकर चौंक जाएंगे
आगरा के अछनेरा में एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ है. गांव कुकथला में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर घर के पीछे बने टिनेशड में जला दिया. साक्ष्य मिटाने के लिए पति ने उसके शव को आग के हवाले कर दिया और बाद में अस्थियां आगरा ले जाकर यमुना में बहा दीं. इसके बाद आरोपी पति पुलिस के पास पहुंचा और वहां पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दी. पुलिस महिला की तलाश कर रही थी लेकिन मायके वालों की लगातार शिकायत और पुलिस जांच के बाद मामले का ऐसा खुलासा हुआ जिसने हर किसी को चौंका दिया. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है.
चार साल पहले हुई थी शादी, दो साल की एक बेटी
कुकथला में रहने वाले लोकेंद्र की शादी 2022 में अकबरा में रहने वाली चांदनी के साथ हुई थी. दोनों के इस शादी से एक दो साल की बेटी भी है. मृतका चांदनी के परिजनों के अनुसार लोकेंद्र आए दिन चांदनी के साथ मारपीट करता था. चांदनी के लापता होने के बाद की सूचना जब लोकेंद्र ने पुलिस को दी. इस पर चांदनी के भाई ने भी थाना अछनेरा पहुंचकर बहन की तलाश करने की गुहार लगाई. मायका पक्ष लगातार पुलिस से चांदनी का पता लगाने की मांग करता रहा. बुधवार को पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
पुलिस को घर में मिली संदिग्ध परस्थितियां
पुलिस जब लापता चांदनी के घर पहुंची तो यहां घर और आसपास की परिस्थितियां संदिग्ध मिलीं. इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया. पुलिस को यहां से कुछ अवशेष मिले हैं. साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस का शव और गहराता चला गया. पुलिस ने पति लोेकेंद्र से गहन पूछताछ की तो महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई. आरोप है कि उसने चांदनी की हत्या कर उसके शव को घर के पीछे बने टिनशेड में जला दिया. इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए अस्थ्यिों को आगरा ले जाकर यमुना में विसर्जित कर दिया.
वजह तलाश रही पुलिस
मृतका के भाई ने थाना अछनेरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आरोपी पति लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस हत्या के पीछे की वजह, घटनाक्रम और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सहित तमाम पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है.