आगरालीक्स…आगरा के होटल पीएल पैलेस में खुला ‘द वोक बार’. पैन एशियाई व्यंजन और एक अनोखा बार एवं कॉकटेल मेनू आपको लुभाएगा
होटल पीएल पैलेस ने ताजनगरी आगरा में अपने विशेष पैन-एशियन रेस्तरां ‘द वोक बार’ का अनावरण किया गया। वोक बार में आगरा का सबसे बेहतरीन पैन एशियाई व्यंजन और एक अनोखा बार एवं कॉकटेल मेनू पेश किया गया है जो की आगरावासियों को काफी लुभाएगा। सुशी के एक विशेष चयन से लेकर विभिन्न प्रकार के डिमसम तक, मेनू में हर स्वाद के लिए कुछ न कुछ है। इसके अलावा, यहां के विशेषज्ञ मिक्सोलॉजिस्ट ने ताजा और कलात्मक कॉकटेल की एक श्रृंखला बनाई है, जो न केवल आपके स्वाद, बल्कि आपके इंस्टाग्राम पेज में भी जगह बनाएगा।

पीएल पैलेस के स्वामी शिवम शर्मा का कहना है, “शहर में अच्छा, उत्तम दर्जे का एशियाई भोजन या रचनात्मक कॉकटेल नहीं था और इसलिए हम अपने मेहमानों को सबसे विशिष्ट अनुभव प्रदान करना चाहते थे। इसी आईडिया एंड कोशिश के साथ हमने डी वॉक बार की शुरुआत की । प्रत्येक व्यंजन अलग है, और प्रत्येक कॉकटेल में एक इंटरैक्टिव तत्व होता है। हम पैन-एशियन सेक्टर में अपनी जगह बनाना चाहते हैं और वोक बार इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। वाइब्स और संगीत भी पूरे अनुभव से मेल खाते हैं” ।
मेनू से कुछ विशिष्ट व्यंजनों में ऐस्पैरागस टेम्पुरा, चिकन कत्सुमाकी, चिकन सिउ माई, मसालेदार शाकाहारी ग्योज़ा और सुशी और डिमसम का एक विस्तृत चयन शामिल है। बार मेनू शहर में सबसे अच्छे पेय पदार्थ और कलात्मक कॉकटेल का भी वादा करता है।