आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में बार—बार सड़क क्यों धंस रही हैं. एक बार फिर धंसी सड़क तो निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त. लिया गया ये निर्णय..
आगरा के दयालबाग में बार—बार सड़क धंस रही है. पिछले चार साल में 30 बार यहां की सड़क धंस चुकी है. बुधवार को भी यह सड़क फिर से धंस गई जिससे गहरा गड्ढा हो गया. मरम्मत के लिए वीए टेक बवाग की टीम यहां पहुंची और बैरिकेडिंग कर खुदाई शुरू कर दी. दयालबाग 100 फुटा रोड और अदनबाग को जोड़ने वाले इस दो किमी के हिस्से में बार बार सड़क क्यों धंस रही है इसकी जानकारी के लिए गुरुवार को नगर आयुक्त भी यहां पहुंचे.
बदली जाएगी पुरानी सवीर लाइन
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सड़क धंसने की जानकारी के बाद यहां का स्थलीय निरीक्षण किया. मैसर्स वबाग लिमिटेड के प्रतिनिधि ने बताया कि सीवर लाइन काफी पुरानी होने के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो रही है. इसके नवीनीकरण काप्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है. शासन से अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा.
दोबारा रिमाडंडर भेजने के दिए निर्देश
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को प्रस्ताव पर शासन को दोबारा रिमाइंडर भेजने के निर्देश दिए. उन्होंने्र कहा कि जिन स्थानों पर सीवर लाइन की मरम्मत की जरूरत है, वहां तकनीकी परीक्षण कराने को कहा. इसके अलावा उन्होंने आवश्यक स्थानों पर सीवर गैस की सुरक्षित निकासी के लिए चैंबर बनाने के भी निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जलकर, सहायक अभियंता निर्माण संघ भूषण आदि मौजूद रहे.