आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ. तीन साल के लिए चुनी गई कमेटी का हुआ शपथ ग्रहण
संवैधानिक तीन वर्ष 2026-2029 के लिए चुनी गई श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने अपना कार्य भार संभाल लिया है। आज गुरूवार को खालसा गली,रावतपाड़ा स्थित कमेटी के मुख्य कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी माधव अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
अनिल जिंदल ने अध्यक्ष, विशनू गर्ग ने उपाध्यक्ष, राजकुमार जैन ने महामंत्री, ताराचंद गोयल ने कोषाध्यक्ष तथा प्रशान्त गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा तीस कार्यकारिणी सदस्यों ने कमेटी के विधान का पालन कर अपने पद की गरिमा तथा संस्था हित में अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली। संजीव कुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, राजेन्द्र कुमार जैन,संजय गुप्ता,राकेश कुमार अग्रवाल,कपिल गर्ग,शिव कुमार गुप्ता,आशीष अग्रवाल,अनुज राठी, अमिताभ गुप्ता,प्रमोद कुमार ,नीतेश कुमार,विपिन जिंदल, राममोहन अग्रवाल,चन्द्रमोहन बंसल, मुकेश अग्रवाल,आदित्य गोयल, अमित गुप्ता रामनिवास गुप्ता,शैलेष जैन ,संजय बंसल,प्रतीक जैन,संजय मित्तल,ने कार्यकारिणी सदस्य की शपथ ली।
इस मौके पर चुनाव अधिकारी के सहयोगी अशोक गुप्ता व अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डा सुरेश गोयल ,ओम7 टंडन,सुनील विकल, निवर्तमान महासचिव राजीव अग्रवाल सहित निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने एम जी रोड स्थित बजाजा सेवा सदन पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा अन्तिम संस्कार की सेवाओं को और अधिक सुविधायुक्त व दुरूस्तता प्रदान कराना अपनी सेवाओं की प्राथमिकता बताई।