आगरालीक्स…. पहली क्लास में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र छह साल होगी, छह साल से कम उम्र के बच्चों का स्कूल पहली कक्षा में प्रवेश नहीं ले सकेंगे।नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2023 24 से इसे अमल में लाया जाएगा।

अभी देश भर के स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश की उम्र अलग अलग है, पहली कक्षा में प्रवेश पांच साल की उम्र के बाद लिया जा रहा है तो कुछ जगह पांच साल से पहले भी प्रवेश ले लिया जाता है। मगर, अब ऐसा नहीं होगा।
छह साल की उम्र के बाद मिलेगा प्रवेश
नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2023 24 से कक्षा पहली में प्रवेश अब छह साल की उम्र के बाद ही मिलेगा। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है जिससे बच्चों की नीव मजबूत हो सके। साथ ही कोई एक शहर से दूसरे शहर और राज्य में जाता है तो बच्चे के प्रवेश में समस्या न आए।