आगरालीक्स…. आगरा में दर्दनाक हादसा, खेलते खेलते बच्चा तालाब में गिरा, डूबने से मौत।

आगरा के बरहन के गांव नगला नत्थी निवासी लोकेंद्र यादव का चार साल का बेटा दिव्यांश बुधवार को अपने घर के पास खेल रहा था, पास में ही तालाब है। बच्चा खेलते खेलते तालाब के पास पहुंच गया और पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। बच्चे को तालाब में गिरते हुए किसी ने नहीं देखा।
मचा कोहराम
कुछ देर बाद लोगों की तालाब पर नजर गई, दिव्यांश का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। परिजन भी पहुंंच गए, शव को तालाब से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।