आगरालीक्स ….आगरा में राष्ट्रीय युवा कोर के स्वयंसेवक बनें, हर महीने 5000 रुपये मिलेंगे। जानें पूरी प्रक्रिया।

आगरा के जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह के अनुसार भारत सरकार की राष्ट्रीय युवा कोर योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 के लिए जनपद आगरा के सभी विकास खण्डों में स्वंय सेवकों के पद हेतु आवेदन दिनांक 23 फरवरी से 09 मार्च, 2023 तक ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन पत्र पर आमंत्रित किये गये हैं। आवेदक की योग्यता न्यूनतम् 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो तथा आयु 01 अप्रैल 2023 को 18 वर्ष से कम तथा 29 वर्ष से अधिक न हो। अभ्यर्थी जनपद के संबंधित विकास खण्ड का मूल निवासी होना आवश्यक है।
हर महीने पांच हजार रुपये
मानदेय 5000 प्रतिमाह सर्व समावेश सहित देय होगा। उन्होंने ने यह भी बताया है कि कोई भी नियमित विद्यार्थी, पूर्व एन.वाई.वी, रा०सेवा कर्मी व नेहरू युवा साथी स्वयं सेवक हेतु आवेदन करने के लिए पात्र नही है। जिला युवा अधिकारी ने बताया है कि आवेदन विभाग की वेबसाइट के होम पेज के पर क्लिक कर दिनांक 09.03.2023 तक ऑनलाइन आवेदन या ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर कार्यालय, नेहरू युवा केन्द्र, 51/10 के/3 वेस्ट अर्जुन नगर, आगरा में जमा कर सकते हैं।