पंजाबलीक्स…. विजिलेंस ब्यूरो ने आप पार्टी के विधायक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के भटिंडा देहात से आप पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफटटा को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आप विधायक का मेडिकल कराया जा रहा है। विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के बाद खलबली मची हुई है। इससे पहले रिशम गर्ग, जो कि विधायक के करीबी हैं उन्हें विजिलेंस ब्यूरो ने चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।