आगरालीक्स… आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में केंद्रों पर कलाकारी, सीसीटीवी लगाए लेकिन वाइस रिकॉर्डिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं। बोल बोल कर कराई जा रही नकल नहीं पकड़ पा रही टीम।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 163 केंद्रों पर चल रही है, परीक्षा में कई केंद्र ऐसे हैं जहां कंट्रोल रूम को सीसीटीवी में देखने पर आशंका हो रही है कि नकल कराई जा रही है लेकिन केंद्रों पर वाइस रिकार्डर नहीं लगे हैं। इससे बोल बोल कर कराई जा रही नकल नहीं पकड़ी जा रही है। कोई कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है।
10 केंद्रों की बनाई सूची
डीआईओएस मनोज कुमार का कहना है कि 10 संदिग्ध केंद्रों की सूची तैयार की गई है, इन्हें नोटिस दिया जाएगा।