आगरालीक्स…. आगरा में महिला ने फोन कर कारोबारी से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, पढ़ाई कर रहे बेटे को जान से मारने की धमकी, लारेंस विश्नोई गैंग भी सक्रिय।

आगरा के रकाबगंज क्षेत्र के मोटर पाटर्स कारोबारी ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी की शाम को उनके मोबाइल पर महिला का फोन आया। उसने कहा कि अपनी जान की सलामती चाहते हो तो अनीश मेहता को 50 लाख रुपये भेज दो। पूछताछ करने पर जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया।
बेटे को जान से मारने की धमकी
कुछ देर बाद दोबारा फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि जयपुर में बेटा अकेला रहकर पढ़ता है, अगल जल्द से जल्द पैसों ने दिए तो बेटे की बलि चढ़ा देंगे। पुलिस से शिकायत करेगा तो भी कुछ नहीं होगा। रकाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रंगदारी मांगने वाले को जल्द अरेस्ट किया जाएगा। कारोबारी का कहना है कि जयपुर में कारोबारी से पांच करोड़ रंगदारी मांगने वाले लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्य आगरा से अरेस्ट किए गए थे, इनका भी हाथ हो सकता है।