आगरालीक्स…आगरा में एक साथ 41 लोगों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई. करोड़ों की अचल संपत्ति— दुकान, मकान, जमीन तक जब्त. घर—दुकानों पर नोटिस…
आगरा जिले में सरकारी राशि बकाया वालों के खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. रविवार को आगरा में ऐसे 41 बकायेदारों के खिलाफ एक साथ कुर्की की कार्रवाई की गई. टीम ने करोड़ों की अचल संपत्ति घर, दुकान, जमीन पर कब्जा किया. इसके साथ ही खेत मेंखड़ी फसल पर भी लाल झंडी लगाकर उसे कब्जाया. प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा. टीम ने इस दौरान घरों व दुकानों पर नोटिस भी चस्पा किए हैं.

ये है पूरा मामला
मामला खेरागढ़ तहसील का है. प्रशासन ने इस तहसील क्षेत्र में बकायेदारों की सूची बनाई गई जिस पर रविवार को एसडीएम अनिल कुमार की टीम ने इस सूची में शामिल 41 लोगों के्र खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की. प्रशासन की टीम ने बिजली, स्टांप व बैंक सहित अन्य 41 बकायेदारों की करीब तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों की कुर्की की. टीम ने मकान, दुकान व जमीन पर नोटिस चस्पा किए और खेत पर लाल झंडी लगाकर उन्हें चिन्हित किया.
एसडीएम के अनुसार बकायेदारों को लगातार नोटिस भेजे जा रहे थे लेकिन इसके बाद भी बकाया रकम जमा नहीं कराई गई जिसके बाद यह एक्शन लिया गया. कुर्की के बाद भी बकाया जमा न करने पर भी इन संपत्तियों की नीलामी की जाएगी. अन्य बकायेदारों को भी चेतावनी दी गई है कि वह सरकारी बकाया तत्काल जमा करा दें नहीं तो एक्शन लिया जाएगा.