आगरालीक्स…बृज में कल से होली का आनंद. लड्डूमार से शुरुआत. लट्ठमार, छड़ीमार होली के साथ जानिए कब है दाऊजी का हुरंगा. बांकेबिहारी और द्वारिकाधीश में इस दिन होगी होली…
बृज की होली का आनंद ही कुछ और है. मथुरा में हर घर और हर गली में होली का उल्लास इस समय छाया हुआ है. रंगों का यह महापर्व ब्रज में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है और इसकी तैयारियों भी अब शुरू कर दी गई हैं. कुंज गलियों को रंगा जा रहा है और आकर्षक चित्रकारी की जा रही है. कल यानी 27 फरवरी से होली के मुख्य आयोजन शुरू हो रहे हैं. जानिए किस दिन कहां है होली

27 फरवरी को फाग आमंत्रण नंदगांव में
27 फरवरी को लड्डू होली बरसाना में
28 फरवरी को लठामार होली बरसाना में
01 मार्च को लठामार होली नंदगांव में
01 मर्च को लठामार होली गांव रावल में
03 मार्च को मथुरा के श्री द्वारिकाधीश मंदिर में होली
03 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली
03 मार्च को ही वृंदावन के बांकेबिहारी जी होली खेलेंगे
04 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली
07 मार्च को गांव फालैन में होलिका दहन
07 मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला
08 मार्च को पूरे ब्रज में होली
09 मार्च को बलदेव में दाऊजी का हुरंगा
09 मार्च को गांव जाब में हुरंगा
09 मार्च को मुखराई में चरकुला
10 मार्च को गांव बठैन, गिडोह में हुरंगा
13 मार्च को महावन में रंग होली
15 मार्च को वृंदावन में श्री रंगनाथ जी की होली होगी