आगरालीक्स..बरसाने की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली कल है. चले जाइए राधारानी के आंगन में. आज खेली गई लड्डूमार होली. बांकेबिहारी इस दिन खेलेंगे होली. जानें पूरा आयोजन
बृज की होली का आनंद ही कुछ और है. होली के 40 दिन पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं. यहां की होली देखने और खेलने के लिए देश दुनिया के कोने—कोने से लोग आते हैं. इस बार बृज की होली के मुख्य आयोजन आज से शुरू हो गए हैं. बरसाने में आज लड्डूमार होली खेली गई. इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंंचे. इसके अलावा मथुरा में भी होली के कई आयोजन किए गए.
लठामार होली कल
ब्रज की होली की बात हो और उसमें लठामार होली का नाम न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. विश्वप्रसिद्ध लठामार होली मंगलवार को बरसाना में खेली जाएगी. लाडली जी के आंगन में खेली जाने वाली इस लठामार होली की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु अभी से पहुंच गए हैं. इनकी संख्या कल तक लाखों हो सकती है. सुरक्षा व्यवस्था को लकर पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं. चप्पे—चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. गलियों से लेकर राधारानी मंदिर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है जबकि जो लोग यहां अपनी गाड़ियों से पहुच रहे हैं उन्हें पार्किंग तक ही गाड़ी ले जाने की अनुमति है. इसके बाद पार्किंग से पैदल ही ये लोग लाडली जी के मंदिर पहुंच सकेंगे.
ये हैं ब्रज की होली के पूरे आयोजन
27 फरवरी को फाग आमंत्रण नंदगांव में आज हो गया
27 फरवरी को लड्डू होली बरसाना में आज हो गया
28 फरवरी को लठामार होली बरसाना में
01 मार्च को लठामार होली नंदगांव में
01 मर्च को लठामार होली गांव रावल में
03 मार्च को मथुरा के श्री द्वारिकाधीश मंदिर में होली
03 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली
03 मार्च को ही वृंदावन के बांकेबिहारी जी होली खेलेंगे
04 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली
07 मार्च को गांव फालैन में होलिका दहन
07 मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला
08 मार्च को पूरे ब्रज में होली
09 मार्च को बलदेव में दाऊजी का हुरंगा
09 मार्च को गांव जाब में हुरंगा
09 मार्च को मुखराई में चरकुला
10 मार्च को गांव बठैन, गिडोह में हुरंगा
13 मार्च को महावन में रंग होली
15 मार्च को वृंदावन में श्री रंगनाथ जी की होली होगी