आगरालीक्स…आगरा के आसमान में एयरसूट पहनकर उड़ा ‘सुपरहीरो’. वीडियो देख रह जाएंगे दंग. ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के सीईओ रिचर्ड ब्राउनिंग ने जेट सूट का दिया डेमो..
डिफेंस कोर नाम के ट्विटर एकाउंट से जानकारी दी गई है कि ब्रिटिश कारोबारी और ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के सीईओ रिचर्ड ब्राउनिंग ने आगरा में अपने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी सूट का डेमो दिया है. इस डेमो सूट के जरिए वो एक सुपरहीरो की तरह हवा में उड़ने लगे. इस जेट पैक फ्लाइंग सूट को पहनकर वे 51 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने लगे. डेमो में वे सड़क, बिल्डिंग्स और नदी को भी क्रॉस करते हुए दिखे. उन्होंने बताया कि इसे पहनकर 12 हजार फीट की ऊंचाई तक जाया जा सकता है. रिचर्ड ब्राउनिंग ने एक दिन पहले ही धौलपुर के सेना स्कूल में अपने इस जेट पैक सूट का डेमो दिया.
बिना शोर शराबे के दुश्मनों के ठिकाने पर हो सकते हैं लैंड
रिचर्ड ब्राउनिंग के इस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी जेट सूट के जरिए जरूरत पड़ने पर सैनिक बिना शोर—शराबे के दुश्कतों के ठिकाने पर लैंड कर सकते हैं. इस सूट को खासकर नौसैनिकों के लिए तैयार किया जा रहा है. धौलपुर में इस जेट सूट की खूबियों को देखकर सेना के वरिष्ठ अधिकारी और कमांडर भी काफी खुश नजर आए.
ये है इस जेट सूट की खूबियां
इसमें 5 गैस टर्बाइन अटैच किया गया है
इसकी मदद से 12 हजार फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी जा सकती है
इसको पहनने वाला सैनिक 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से किसी भी युद्ध क्षेत्र में उड़ कर पहुंच सकता है.
इस सूट को ‘वर्ल्ड फर्स्ट’ का नाम दिया गया है
इस एक सूट की कीमत 3.4 करोड़ रुपये है.
- 27 February 2023 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Army in Agra
- CEO of Gravity Industries
- Fliying suit in agra
- gave a demo of his jet flying suit in Agra...#agranews
- indian army
- Richard Browning in Agra
- Video News: Richard Browning