आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि के आईईटी में चल रही एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा में मेडिकल छात्र स्मार्ट फोन से नकल करते हुए पकड़ा।
एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र से शिक्षकों ने स्मार्ट फोन और दो नकल की पर्चिंया जब्त की हैं।

आंबेडकर विवि से संबदध मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्रों की अंतिम वर्ष के सेकंड प्रोफेशनल की आईईटी खंदारी परिसर में चल रही है। सुबह 10 से दोपहर एक बजे की पाली में परीक्षा थी, विवि के शिक्षक परीक्षा कक्ष में पहुंचे। उन्होंने छात्रों की चेकिंग शुरू की, एफएच मेडिलक कॉलेज के छात्र पर स्मार्ट फोन और दो नकल की पर्चियां मिली। छात्र को यूएफएम में बुक करने के साथ ही कॉपी सील कर दी गई। छात्र को दूसरी कॉपी दी गई, जिससे उसने बचे हुए समय में परीक्षा दी।