आगरालीक्स…होली पर ड्राईडे पर खुला शराब का ठेका. बंद कराने पहुंची पुलिस तो महिलाओं ने डंडे लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ाया. दरोगा घायल
होली पर ड्राई डे था लेकिन आगरा के थाना अछनेरा में एक शराब का ठेका खुला. इसकी सूचना पर पुलिस को हुई तो पुलिस उसे बंद कराने के लिए पहुंची लेकिन यहां महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया. डंडे लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा दिया. हमले में दरोगा घायल हुए हैं.

यहां का है मामला
मामला बबरौद का है. यहां रहने वाले रनवीर सिंह के मकान में सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान है. रनवीर ही सेल्समेन है. बताया जाता है कि होली पर बंदी के बावजूद उसने दुकान खोल रखी थी. इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो वो दुकान बंद कराने के लिए पहुंंची. पुलिस ने रनवीर को शराब बेचते हुए पक लिया. बताया जाता है कि इसके बाद रनवीर की पत्नी गुड्डी देवी और अन्य महिलाओं ने पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. पुलिस पर पत्थर भी फेंके. इससे पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा. हमले में दरोगा रज्जन बाबू घायल हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में रनवीर सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.