आगरालीक्स …..आगरा में होली मिलने के लिए घर से निकली किशोरी बेहोशी की हालत में मिली, पुलिस जांच में जुटी।

आगरा के सिकंदरा थाने क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की किशोरी होली के लिए गुरुवार को घर से निकली थी, शाम तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने किशोरी की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
राहगीरों की मदद से परिजनों को दी सूचना
शुक्रवार सुबह किशोरी को होश आया, उनसे राहगीरों की मदद से परिजनों से संपर्क किया। परिजन पहुंच गए, किशोरी रात भर बेहोशी की हालत में सिकंदरा क्षेत्र के जंगल में पड़ी रही, उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है।