Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: India will become a developed country by following 5 vows: Prof SP Singh Baghel…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: India will become a developed country by following 5 vows: Prof SP Singh Baghel…#agranews

135

आगरालीक्स….ये पांच प्रण पूरे हो जाएं तो 2047 तक भारत बनेगा विकसित देश. बस इन लोगों को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी. आगरा में हुआ युवा संवाद 2047

आगरा के सेंट जाॅन्स काॅलेज में शुक्रवार को युवा संवाद-2047 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे। प्रो. अजय तनेजा, उप कुलपति, डा भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा, प्रो. धर्मपाल सिंह, विधान सभा सदस्य, प्रो. अशोक श्रोती, क्षेत्रीय निदेशक एनएसएस, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड एवं प्रो. रामवीर सिंह चौहान एनएसएस समन्वयक, डॉ. भीमराव आंम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और शाॅल देकर किया गया।

इसके बाद प्रो. बघेल ने अपने संम्बोधन में कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा संवाद में आने का मौका मिला। उन्होंने सबसे पहले स्वामी विवेकानंद के चरणों में श्रंद्धाजलि दी। अपने सम्बोधन के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा पंच प्रण के बारे में बताया। जिसमें विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति पाना, अपनी विरासत पर गर्व करना, एकता और एकजुटता को चौथा प्रण और नागरिकों के कर्तव्य का पांचवां प्रण बताया। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाना है तो इन पांचों प्रण हो हासिल करने में नौकरशाही को एक बड़ा किरदार निभाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न जानकारी दी। इस युवा संवाद में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी होना बहुत जरूरी है और उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन बीमा कल्याण योजना के तहत सभी को अपने परिवार के भविष्य को देखते हुये बीमा कराने की सलाह भी दी। इसके उपरान्त महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने एक गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक श्रोती, ने युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संम्पूर्ण देश में चलाये जा रहे युवा संवाद कार्यक्रम की जानकारी दी एवं इसके महत्व से परिचित कराया। अध्यक्षता कर रहे प्रो. अजय तनेजा ने पंच प्रण के बारे में बताते हुये कहा कि यह देश के विकास के साथ-साथ युवाओं के विकास एवं उनकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव लायेंगे। कार्यक्रम के दूसरे विशिष्ट अतिथि सेंट जाॅन्स काॅलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने सभी युवा प्रतिभागियों को बधाई देते हुये कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवा छात्र एवं छात्राओं को अपने जीवन में सार्थक परिवर्तन लाने में विशेष योगदान होगा।

प्रो. रामवीर सिंह चौहान ने सभी अतिथियों और काॅलेज के सभी एनएसएस संयोजकों को धन्यवाद देते हुये संम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के इण्डिया/2047 के संकल्पों को पूरा करने एवं युवा शक्ति का देश के विकास में भागीदारी हेतु इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. रचिता शर्मा ने किया और कार्यक्रम अधिकारी डा. जाॅन अभिषेक मसीह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी स्वयं सेवकों को धन्यवाद दिया।

ये रहे पांच प्रतिभागी
आज के इस युवा संवाद कार्यक्रम में पांच प्रतिभागी रहे जिसमें प्रथम स्थान पूर्वी चौहान, द्वितीय वंश शर्मा, सौम्या सिंह एवं शुभम पाठक, जागृति चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 महाविद्यालयों के 300 स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। कार्यक्रम अधिकारी डा. रामकुमार सारस्वत, डा. दीनदयाल, डा. मनोज पांडेय, डा. उमा, डा. जेपी श्रीवास्तव व स्वयं सेवक रोशन सिंह, प्रवीन कुमार, शिवम सारस्वत आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

error: Content is protected !!