आगरालीक्स…आगरा मंडल में महिला के पति को सिर दर्द की जगह दे दी नींद की गोली. पति के सोते ही परिचित ने कर दिया ये काम
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में घर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. आरोपी रिटायर्ड फौजी है जबकि आरोप लगाने वाली महिला होमगार्ड की पत्नी है. महिला के आरोपों पर पुलिस ने आरोपी फौजी से पूछताछ भी की है. मामले की जांच की जा रही है.
ये है मामला
झांसी की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पति होमगार्ड हैं. झांसी में ही उनकी जान पहचान एक फौजी से हुई थी जो कि फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर के एक गांव के रहने वाले हैं. रिटायर्ड होने के बाद वह फौजी शिकोहाबाद के मोहल्ला मेलावाला बाग में रह रहा है. महिला ने बताया कि हाल ही में वही अपने होमगार्ड पति के साथ फिरोजाबाद चूड़ी खरीदने के लिए आई थीं. परिचित होने के कारण उन्होंने रिटायर्ड फौजी से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने महिला को अपने घर बुला लिया.

महिला का आरोप है कि रात में पति के सिर में दर्द हुआ तो उसने फौजी से गोली मांगी लेकिन फौजी ने सिरदर्द की जगह नींद की गोलियां लाकर दे दी जिसे खाने के बाद उसका पति गहरी नींद में सो गया. आरोप है कि इसके बाद फौजी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप किया. सुबह पति के जागने पर महिला ने इसकी जानकारी उन्हें दी जिसके बाद होमगार्ड ने थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया. पुलिस महिला और आरोपी रिटायर्ड फौजी को लेकर थाने आई. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर सच्चाई जान कर एक्शन लिया जाएगा.