आगरालीक्स…आगरा में कई विभागों की टीमों ने 12 हॉस्पिटलों पर मारा छापा, एक हॉस्पिटल सील, एक का ओटी कराया बंद, नये मरीज भर्ती करने पर रोक…
आगरा में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग, अगिनशनम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीमों ने हॉस्पिटलों पर छापा मारा. ग्वालियर रोड के अस्पतालों पर यह छापा मारा गया. सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि केयर लाइफ हॉस्पिटल में टीम को कोई मरीज, कोई डॉक्टर व स्टाफ नहीं मिला, यहां दवाएं बिखरी हुई थीं. अस्पताल को सील किया गया है. हॉस्पिटल के बाहर कई डॉक्टरों के नाम लिखे हुए थे. मकान मालिक मनीष ने बताया कि किराये पर यह हॉस्पिटल चल रहा था और यहां करीब एक महीने से कोई भी मरीज भर्ती नहीं है. हॉस्पिटल संचालक नहीं आया.

मनोज चेरिटेबल हॉस्प्टिल का ओटी कराया बंद
टीम ने ग्वालियर रोड स्थित मनोज चैरिटेबल हॉस्पिटल पर छापा मारा. यहां चार मरीज भर्ती थे. ओटी में बायोवेस्ट बिखरा हुआ था. कोई डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ यहां नहीं था. हॉस्पिटल का ओटी बंद करा दिया गया है और नये मरीज भर्ती करने पर रोक लगाई गई है.
इन हॉस्प्टिलों पर छापा
केयर लाइफ हॉस्पिटल
बजरंग हॉस्प्टिल
राधे कृष्णा हॉस्पिटल
ओपी हॉस्पिटल
आर आर हॉस्प्टिल
नित्यानंद हॉस्पिटल
जेएस हॉस्पिटल
दीपिका पैथोलॉजी
मनोज चैरिटेबल हॉस्पिटल
डॉ. श्यामलाल शर्मा का क्लीनिक
वंश मेडिकल स्टोर
आकाश मेडकल
टीम में ये रहे शामिल
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित रावत, नोडल अधिकारी अपंजीकृत चिकित्सक डॉ. पियुष जैन, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेश श्रीवास्तव, नोटल अधिकारी डॉ. नंदन सिंह, अग्निशमन विभाग क्षेत्राधिकारी सोमदत्त, क्षेत्राधिकारी अग्निशमन विभाग अमर सिंह, प्रदूषण विभाग से एसडी सिंह और सभी विभागों के अन्य अधिकारी व स्टाफ मेंबर्स शामिल रहे.