आगरालीक्स …..निकाय चुनाव से पहले आगरा में सपा के जिलाध्यक्ष बदले जाने के बाद महानगर अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं चल रहीं थी, पार्टी ने महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। सपा से पांचवीं बार वाजिद निसार महानगर अध्यक्ष बने हैं।

आगरा में निकाय चुनाव से पहले सपा ने जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी को हटाकर बसपा से सपा में शामिल हुए आजाद सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया था। अब महानगर अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी है। वाजिद निसार को सपा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। वाजिद निसार पांचवीं बार सपा के महानगर अध्यक्ष बने हैं।
