मुंबईलीक्स… महाराष्ट्र की चंद्रपुर स्थित सात बहन पहाड़ी पर स्थित महादेव मंदिर पर जा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला। दो की मौत।
चंद्रपुर की पहाड़ियों पर बने मंदिर में जा रहे थे
महाराष्ट्र की चंद्रपुर पहाड़ियों पर भगवान महादेव का मंदिर है। शनिवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था दर्शन करने के लिए जा रहा था। पहाड़ी पर दर्जनों मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। बताया गया है कि श्रद्धालु छत्तों के पास से गुजरे तो मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं ने हमला बोल दिया।
छिपने और भागने तक की जगह नहीं मिली
पहाडियों पर छिपने की जगह नहीं होने और रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने की वजह से लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। कई श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों के नाम अशोक और गुलाबराय बताए गए हैं।
एनजीओ के सदस्यों ने की घायलों की मदद
घायलों को एक एनजीओ के सदस्यों ने किसी तरह से पहाड़ी से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को उतारकर पुलिस के सुपुर्द किया है।