आगरालीक्स आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 14 हजार हेक्टेयर में विकसित होने वाले न्यू आगरा अर्बन सेंटर को यीडा की मंजूरी। स्पोर्ट्स विलेज, गोल्फ कोर्स के साथ ही लग्जरी होटल और इंडस्ट्री लगने से रोजगार भी मिलेगा।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण (यीडा) की ग्रेटर नोएडा में हुई 94 वीं बोर्ड बैठक में महायोजना 2041 में भूप उपयोग के मानचित्र को मंजूरी दे दी गई। 14 हजार हेक्टेयर में न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा।
चंडीगढ़ की तर्ज पर बसेगा न्यू आगरा अर्बन सेंटर
यमुना एक्सप्रेस वे के पास आगरा में चंडीगढ़ की तर्ज पर ईको फ्रैंडली शहर की तर्ज पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा। इसमें डिज्नीलैंड, यूनिवर्सल स्टूडियो, थीम पार्क विकसित किए जाएंगे। लग्जरी होटल, रिसार्ट के साथ ही प्रदर्शनी स्थल होंगे साथ ही 100 100 हेक्टेयर में स्पोर्ट्स विलेज के साथ ही गोल्फ कोर्स विकसित किया जाएगा।
14 लाख से अधिक लोगों के रहने के साथ 8.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
न्यू आगरा अर्बन सेंटर में आवासीय प्लॉट के साथ ही गैर प्रदूषणकारी इंडस्ट्री भी स्थापित किया जाएगा। इसमें 14.6 लाख लोगों के आवास की सुविधा होगी साथ ही इंडस्ट्री में करीब 8.50 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
इन गांवों की ली जाएगी जमीन
पोइया, रायपुर, रहनकलां, कुबेरपुर, छलेसर, चौगान, नादऊ, उजरई, रामनगर खंदौली, खेड़िया खंदौली, पर्वतपुर, हाजीपुर खेड़ा, अरेला, उस्मानपुर, गढ़ी पृथ्वी, गढ़ी बच्ची, चावली, चिरहौली, पैतखेड़ा, बामन, हुसैनपुर, नगला मणि, हिंगोटखेड़िया, समोगर, बुढ़ाना, बीझामई, सरगनखेड़ा, एत्मादपुर, इकतरा समेत 58 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी।