आगरालीक्स…नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश की सबसे बड़ी एवं मेडिकल दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन का आज से एक और मौका। जानें पंजीकरण प्रक्रिया।
प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो खुली

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषणा की है कि अंडर ग्रेजुएट 2023 के लिए राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो 11 अप्रैल को फिर से खुल गई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए की ओर से आखिरी मौका
इस बीच, आधिकारिक वेबसाइट पर एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा था कि उम्मीदवारों से नीट (यूजी) – 2023 के लिए आवेदन करने के लिए फिर से पंजीकरण विंडो खोलने के लिए अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं, क्योंकि वे विभिन्न अपरिहार्य कारणों से अपना पंजीकरण पूरा नहीं कर सके, इसलिए छात्रहित में एनटीए की ओर से उनके लिए यह आखिरी मौका है